सुशासन के उच्चतम मापदण्ड़ों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहेंगे सुशासन दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली शपथ

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन पूर्वान्ह 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्ड़ो को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहने की सभी ने शपथ ली।
    चंबल कमिश्नर कार्यालय में अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। मौके पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह सहित संभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
   


 अपर आयुक्त श्री अशोक कुमार चौहान ने शपथ का वाचन करते हुये कहा कि ’’मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहूंगा और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जबावदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करता रहूंगा। जिसे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा, जिसे सभी ने दोहराया।
    सुशासन दिवस पर नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने अपने अधिनस्थ सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
   

 उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित किया था, जिसे राज्य शासन द्वारा उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंकि 25 दिसम्बर को क्रिसमिश का सार्वजनिक अवकाश होने पर यह दिवस एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को मनाया गया। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...