काली व अवैध कमाई से बना मैरिज गार्डन ध्वस्त कर 8 क्विंटल 45 किलो गांजा जप्त

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशन में पोरसा मुख्यालय पर राजस्व एवं नगर निगम तथा पुलिस बल ने मंगलवार को गांजा तस्करों के मैरिज गार्डन को ध्वस्त कर दिया। हाल ही में 8 क्विंटल 45 किलो गांजा के साथ दो भाई पकड़े गये थे, जिसके बाद गांजा तस्करी से कमाई गई संपत्ति पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही की है।
    पोरसा में नारकोटिक्स के अपराधी दो सगे भाई प्रदीप दुबे एवं संदीप दुबे के दुबे मैरिज गार्डन पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही की है।यह संपत्ति दोनों भाईयों ने गांजा तस्करी की कमाई से बनाई थी। तहसीलदार पोरसा श्री नागोरिया ने बताया कि रामसेवक दुबे ने अटेर रोड़ पोरसा पर 18 दुकानों सहित मैरिज गार्डन का निर्माण किया था। निर्माण की न तो स्वीकृति ली गई और न ही मैरिज गार्डन का पंजीयन कराया गया था। नगर पालिका ने नोटिस देने के बाद मशीन से अवैध निर्माण को आज तोड़ दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...