केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह जी तोमर ने पूर्व सांसद बारेलाल जाटव के पुत्र के निधन पर श्रद्धांजलि दी, परिजनो को ढांडस बधांया

 भारत सरकार के केंद्रीय कृषि कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायत  व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री  नरेंद्र सिंह  तोमर ने आज अपने मुरैना/ ग्वालियर प्रवास के दौरान मुरैना के पूर्व सांसद श्री वारे लाल जाटव के 42 वर्षीय युवा पुत्र स्वर्गीय अभिजीत जाटव  का हृदय घात के कारण असामयिक निधन पर उनके निवास स्थान समाधिया कॉलोनी लश्कर पहुँचकर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। सर्व प्रथम सवर्गीय  अभिजीत कि तस्वीर पर माल्यार्पण किया,इस अवसर पर श्री तोमर ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं संबल प्रदान कर ढांडस बंधाया,

              केंद्रीय मंत्री श्री तोमर  के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर पूर्व अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं श्री रामलीला मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन साथ थे। 

           इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता बाल खांडे , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश सेन, पार्षद धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सतीश बोहरे , भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन समाजसेवी लाला बाबू अग्रवाल दिलीप शर्मा भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती पदमा शर्मा सहित  महानगर के के प्रबुद्ध नागरिक गण, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद श्री बारेलाल जाटव के निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

 द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर  विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना*

        भारत सरकार के कृषि कल्याण एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर मुरैना जिले में जहरीली शराब से हुई नागरिकों की मौतों पर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने  प्रत्येक पीड़ित मृतक परिजनों  के  घरों पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार जनो को ढाढस बंधाया सभी पीड़ितों से मिलने के बाद ग्वालियर आकर आज विशेष ट्रेन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए

जहरीली शराब के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान छेड़ा , कलेक्टर ने सरपंचों और सचिवों की लिखी चिठ्ठी , मांगा सहयोग



सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर किया काफिला रवाना

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार मुरैना कंट्रॉल रूम स्थित पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वार सड़क शुभारंभ माह का हरी झण्डी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार, समस्त यातायात एवं परिवहन, रक्षित निरीक्षक श्री केपी सिंह तोमर, सूबेदार श्री गजेन्द्र सिंह परिहार, हरेन्द्र सिंह राजपूत, टीएसआई प्रार्ची सिंह सहित अन्य परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 

जिला चिकित्सालय में स्थित वैक्सीन सेन्टर पर चिकित्सकों ने लगवाये वैक्सीन के टीके

जिला चिकित्सालय मुरैना में स्थित वैक्सीन सेन्टर पर सोमवार को जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों ने भी वैक्सीन के टीके लगवाये। जिसमें सिविल सर्जन डॉ. एके गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. संजीव बांदिल, जिला स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधीक्षक डॉ. पदमेश उपाध्याय और विशेषज्ञ डॉ. योगेश तिवारी ने वैक्सीन का टीका लगवाया।   

फर्जीवाड़े और लीपापोती पर लगेगी लगाम , बिना काम के पेमेंट और फर्जी निर्माण भुगतान , घटिया और सस्ती स्ट्रीट लाइटों के फर्जीवाड़े होंगें बंद, नगरीय निकायों के सभी खाते संचालनालय के ई-नगरपालिका पोर्टल से होंगे लिंक

 नगरीय निकायों के सभी खाते ई-नगरपालिका पोर्टल से लिंक किये जाएंगे। नगरीय निकायों के अनावश्यक बैंक खातों को बंद कर लेखा नियमों के अन्तर्गत प्रावधानित खाते ही संधारित किये जाएंगे।
   अब नगरीय निकायों में सभी प्रकार के आय-व्यय ई-नगरपालिका के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किये जाएंगे। कैशबुक, बैलेंस शीट तथा लेखांकन संबंधी सभी कार्य ई-नगरपालिका पोर्टल से ही करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों में एक ही कैशबुक संधारित की जाये तथा प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग लेजर संधारित करें। ऐसी योजनाएँ जो अब नगरीय निकायों द्वारा संचालित नहीं की जा रही हैं, उनकी शेष राशि संबंधित विभाग अथवा संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास को वापस करने भी कहा गया है। 

 नगरीय निकायों के सभी खाते ई-नगरपालिका पोर्टल से लिंक किये जाएंगे। नगरीय निकायों के अनावश्यक बैंक खातों को बंद कर लेखा नियमों के अन्तर्गत प्रावधानित खाते ही संधारित किये जाएंगे।
   अब नगरीय निकायों में सभी प्रकार के आय-व्यय ई-नगरपालिका के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किये जाएंगे। कैशबुक, बैलेंस शीट तथा लेखांकन संबंधी सभी कार्य ई-नगरपालिका पोर्टल से ही करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों में एक ही कैशबुक संधारित की जाये तथा प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग लेजर संधारित करें। ऐसी योजनाएँ जो अब नगरीय निकायों द्वारा संचालित नहीं की जा रही हैं, उनकी शेष राशि संबंधित विभाग अथवा संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास को वापस करने भी कहा गया है।
 नगरीय निकायों के सभी खाते ई-नगरपालिका पोर्टल से लिंक किये जाएंगे। नगरीय निकायों के अनावश्यक बैंक खातों को बंद कर लेखा नियमों के अन्तर्गत प्रावधानित खाते ही संधारित किये जाएंगे।
   अब नगरीय निकायों में सभी प्रकार के आय-व्यय ई-नगरपालिका के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किये जाएंगे। कैशबुक, बैलेंस शीट तथा लेखांकन संबंधी सभी कार्य ई-नगरपालिका पोर्टल से ही करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों में एक ही कैशबुक संधारित की जाये तथा प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग लेजर संधारित करें। ऐसी योजनाएँ जो अब नगरीय निकायों द्वारा संचालित नहीं की जा रही हैं, उनकी शेष राशि संबंधित विभाग अथवा संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास को वापस करने भी कहा गया है।

कृषि विभाग की आत्मा योजना से एकदिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर बूढ़ सिरथरा का कृषक कप्तान सिंह धाकड़ हुआ आत्मनिर्भर

विकासखंड कैलारस के ग्राम बूढसिरथरा निवासी कप्तान सिंह धाकड़ ने परंपरागत खेती को छोड़कर कृषि विभाग की आत्मा योजना से एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर खेती को घाटे की बजाय दोगुना लाभकारी सिद्ध कर दिया।    
    ग्राम बूढसिरथरा निवासी श्री कप्तान सिंह पुत्र स्वर्गीय लालाराम धाकड़ अपने पूवर्जों की तर्ज पर परंपरागत खेती किया करते थे। खेती से जो आय प्राप्त होती थी उससे उनके घर का गुजारा नहीं हो पाता था, उनके परिवार में आर्थिक तंगी बनीं रहती थी, कप्तान सिंह धाकड़ आये दिन सोचते थे कि इसी प्रकार हम परंपरागत खेती करते रहेंगे तो खेती हमारे लिये सदा घाटे का सौदा साबित होती रहेगी। जब खेती घाटे का सौदा सबित होती रहेगी तो घर-गृहस्थी के अन्य खर्चो की पूर्ती कैसे करेंगे। घर गृहस्थी में खर्च के अलावा बच्चों की पढाई लिखाई, शादी, मकान निर्माण, भात, पक्ष आदि खेती पर ही निर्भर है और खेती हमेशा घाटे का सौदा सबित हो रही है।
    ग्राम बूढ सिरथरा में कृषि विभाग की आत्मा योजना से एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण में कृषक कप्तान सिंह धाकड़ भी शामिल हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गेंहू की विधि (एसडब्ल्यूआई) पद्धति के बारे में बताया गया और बीटीएम एवं एटीएम आत्मा अधिकारिायों ने एसडब्ल्यूआई गेंहू बीज की नवीन पद्धति को समझाया,  जिसमें 100 किलो बीज के बजाय मात्र 25 किलो प्रतिहेक्टेयर बीज बोने की विधि एवं कम पानी देने की जानकारी प्रदान की। इस पर आत्मा के अधिकारियों एवं वैज्ञनिकों ने तकनीकि सलाह प्रदान की। पूरे प्रशिक्षण को कप्तान सिंह धाकड़ ने आत्मसात किया।  
    कप्तान सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर खेती को तकनीकि विधि से अपनाया जिसमें परंपरागत खेती से मात्र प्रतिहेक्टेयर में 60 हजार 150 रूपये के स्थान पर तकनीकि विधि से खेती अपनाने से 1 लाख 65000 रूपये का लाभ प्राप्त हुआ। जब खेती से दोहरा लाभ प्राप्त होने लगा तो धीरे धीरे कप्तान सिंह के परिवार के अन्य खर्चों में भी राशि खर्च होने लगी और कप्तान सिंह के परिवार में खुशहाली आने लगी अब कप्तान सिंह कहते है कि कृषि विभाग की आत्मा के प्रशिक्षिण ने मेरी किस्मत बदल दी नहीं तो मैं परंपरागत ख्ेाती अपनाकर जिंदगी भर कर्ज में डूबा रहता। मेरे अन्य खर्चे की पूर्ती करना मेरे लिये नामुमकिन था। मेरे जीवन में कृषि विभाग का आत्मा द्वारा प्रशिक्षण सिद्ध हुआ और मैं आत्मनिर्भर बना।  

जहरीली शराब के बाद मानपुर-पृथ्वी में शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालय, दूर के विद्यालयों में पढ़ रहे और गांव में उपलब्ध पढने योग्य बच्चों का सर्वे कर प्रवेश दिलाएंगे

जहरीली शराब कांड से सुर्खियों आए मानपुर-पृथ्वी गांव में रविवार को नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुरू कर दिया गया। अब मानपुर-पृथ्वी के नन्हें बच्चे शिक्षा शिक्षा से जुड़ सकेंगे। विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर डीपीसी एमएस तोमर, बीइओ जौरा बीके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    विद्यालय में दो शिक्षकों की भी पदस्थापना करवा दी गई है। अब यह शिक्षक गांव में पांचवीं कक्षा तक पढने योग्य बच्चों का सर्वे करेंगे और गांव के स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। वहीं गांव के जो बच्चे आसपास के दूसरे गांवों और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत होंगे, उनका भी सर्वे किया जाएगा और अगले सत्र में यहीं प्रवेश दिलाया जाएगा। गांव में स्कूल शुरू करने की अनुमति १५ जनवरी को ही मिली है।  बताया जाता है कि गांव में पांच साल पहले एक अनुदान प्राप्त विद्यालय का संचालन होता था, लेकिन बाद में उसके स्टाफ के रिटायर होने पर स्कूल बंद कर दिया गया था। इससे गांव के बच्चों को दूसरे गांवों में पढने जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के दौरान मानपुर में प्राथमिक विद्यालय शुरू करवाने की घोषणा कर गए थे। जहरीली शराब कांड के बाद इसे आनन-फानन में शुरू कर दिया  गया है। डीपीसी तोमर के अनुसार चालू शिक्षण सत्र में तो गांव के बच्चों के नाम जहां दर्ज हैं, वहीं रहेंगे। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे, लेकिन अगले सत्र से यहीं दर्ज करवा दिया जाएगा। गांव में विद्यालय होने से पढ़ाई-लिखाई का माहौल बनेगा और गांव का वातावरण भी सुधरने की उम्मीद है। गांव में सर्वे और मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारियों ने दो दिन के अध्ययन के बाद शिक्षा की कमी को महसूस किया और विद्यालय शुरू करवा दिया 

सभी शिक्षण संस्थाओं में सुबह 7.30 बजे शासकीय कार्यालयों, भवनों पर 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहाराया जायेगा

26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण सुबह 7.30 बजे होगा। शिक्षण संस्थाओं के कार्यक्रम में बच्चे शामिल नहीं होंगे। शासकीय कार्यालय भवनों पर प्रातः 8 बजे कार्यालय प्रमुख राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे, साथ ही राष्ट्रगान का आयोजन किया जायेगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउण्ड पर होगा। यहां पर मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 

26 जनवरी की तैयारियों हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परेड ग्राउण्ड का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय ने सोमवार को पुलिस परेड पहुंचकर 26 जनवरी की तैयारियों के लिये कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्री उमेशप्रकाश शुक्ला, सीएसपी सुश्री प्रियंका मिश्रा, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता और एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण भव्यता एवं गरिमामय तरीके से मनाया जायेगा - कलेक्टर बी. कार्तिकेयन

मुरैना जिले में गणतंत्र दिवस गरिमा पूर्ण ढंग से भव्य समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा, जहां प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा और संयुक्त परेड की सलामी ली जायेगी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन की अध्यक्षता में सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। इस बार गणतंत्र दिवस के समारोह के कार्यक्रम में बच्चों को शामिल नहीं किया जायेगा, बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, वनमंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर श्री उमेशप्रकाश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम श्री अमरसतय गुप्ता, एसडीएम सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। इसके पश्चात एस.ए.एफ, जिला पुलिस बल, नगर सेना, ग्राम रक्षा समिति के प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया जायेगा। परेड की फायनल रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे होगी।        
    मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम सम्पन्न होंगे, इसमें गणमान्य व्यक्तियों के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जावेगा, तत्पश्चात राष्ट्रीय-गान, परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी एवं मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन का होगा। लोक निर्माण विभाग एवं आयुक्त नगरपालिक निगम, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक यह सुनिश्चित करेगें कि कार्यक्रम स्थल, कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सही स्थिति में तैयार हो जावे। परेड के लिए एक शील्ड रहेगी। जो परंपरागत वर्दीधारी परेडकर्ताओं के लिए, होगी।  

    परेड की रिहर्सल 19 जनवरी, 2021 प्रातः 8.30 बजे से की जावेगी तथा फायनल रिहर्सल 24 जनवरी, 2021 को प्रातः 9.30 बजे होगी, जिसका निरीक्षण कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा किया जावेगा। कलेक्टर ने बताया कि महिला सुरक्षा अभियान सम्मान, जय किसान ऋण माफी योजना, कोरोना वैक्सीन, स्वच्छता सर्वेक्षण, टी.एल.एम. (शून्य निवेश नवाचार) घडियाल संवर्धन, आकांक्षी ब्लाक पहाड़गढ़, प्रोटैक्टिव कल्टीवेशन, निःशक्तता रोग की रोकथाम, आर.बी., एस.के. के साथ, नदी पुर्नजीवन (सोनहानाला), निराश्रित गोवंश और समूह नलजल योजना पर 12 विभागों की झांकियां निकाली जायेंगी। झांकियां शासन की प्राथमिताओं संबधी नये नये नवाचार पर आधारित रहेंगीं। झांकियां 24 जनवरी तक तैयार हों, जिसे सीईओ जिला पंचायत को अवलोकित करायें और 26 जनवरी को प्रातः 7 बजे मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना रहेंगे। परेड एवं ग्राउण्ड व्यवस्था के प्रभारी एडी.एस.पी. रहेंगे। जिन अधिकारियों को जो उत्तरदायित्व सौंपे गये है, उसे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे। कार्य की जिम्मेदारी अन्य पर न छोड़ी जावे।

शांति व्यवस्था  

    शांति व्यवस्था का पूर्ण उत्तरदायित्व एस.डी.एम. मुरैना तथा सी.एस.पी. मुरैना का रहेगा परेड स्थल के अलावा नगर में अन्यत्र प्रभातफेरी भी होगी, अतः रास्तों पर यातायात एवं सामान्य व्यवस्था का उत्तरदायित्व एस.डी.एम. मुरैना एवं सी.एस.पी. मुरैना का रहेगा।        

पुरस्कार वितरण  

    समारोह के अंत में परेड को शील्ड दी जावेगी। झांकियों के पुरस्कार के लिये केवल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय शील्ड दी जावेगी। इस प्रकार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर की कुल 04 शील्ड रखी जायेगी। सभी विभाग प्रमुख उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरूस्कार दिलाने की सूची मय विवरण के 20 जनवरी 2021 तक प्रभारी अधिकारी, एस.सी.-2 कलेक्ट्रेट मुरैना को अनिवार्य रूप से देगें तथा दिये जाने वाले पुरस्कार लेकर कार्यक्रम स्थल प्रभारी अधिकारी एस.सी-2 उपस्थित रहेंगे।  

शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की व्यवस्था

    25 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व सायंकाल जिले में स्थित मुख्य शासकीय भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की स्मारकों पर रोशनी की व्यवस्था की जाये। यह व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे। शहीद स्मारक पर रोशनी किये जाने की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा की जावे।   


·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...