जहरीली शराब कांड से सुर्खियों आए मानपुर-पृथ्वी गांव में रविवार को नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुरू कर दिया गया। अब मानपुर-पृथ्वी के नन्हें बच्चे शिक्षा शिक्षा से जुड़ सकेंगे। विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर डीपीसी एमएस तोमर, बीइओ जौरा बीके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विद्यालय में दो शिक्षकों की भी पदस्थापना करवा दी गई है। अब यह शिक्षक गांव में पांचवीं कक्षा तक पढने योग्य बच्चों का सर्वे करेंगे और गांव के स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। वहीं गांव के जो बच्चे आसपास के दूसरे गांवों और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत होंगे, उनका भी सर्वे किया जाएगा और अगले सत्र में यहीं प्रवेश दिलाया जाएगा। गांव में स्कूल शुरू करने की अनुमति १५ जनवरी को ही मिली है। बताया जाता है कि गांव में पांच साल पहले एक अनुदान प्राप्त विद्यालय का संचालन होता था, लेकिन बाद में उसके स्टाफ के रिटायर होने पर स्कूल बंद कर दिया गया था। इससे गांव के बच्चों को दूसरे गांवों में पढने जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के दौरान मानपुर में प्राथमिक विद्यालय शुरू करवाने की घोषणा कर गए थे। जहरीली शराब कांड के बाद इसे आनन-फानन में शुरू कर दिया गया है। डीपीसी तोमर के अनुसार चालू शिक्षण सत्र में तो गांव के बच्चों के नाम जहां दर्ज हैं, वहीं रहेंगे। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे, लेकिन अगले सत्र से यहीं दर्ज करवा दिया जाएगा। गांव में विद्यालय होने से पढ़ाई-लिखाई का माहौल बनेगा और गांव का वातावरण भी सुधरने की उम्मीद है। गांव में सर्वे और मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारियों ने दो दिन के अध्ययन के बाद शिक्षा की कमी को महसूस किया और विद्यालय शुरू करवा दिया
ग्वालियर टाइम्स लाइव http://www.gwaliortimeslive.com , www,gwaliortimes.in C.E.O. & Principal Editor Narendra Singh Tomar "Anand" Advocate Regd H.Q. 42 -43 Gandhi Colony Morena . M.P Whatsapp : 9425738101 & 7000998037 E Mail Your News : nnyamorena@yahoo.co.in E Mail Administration : admin@gwaliortimeslive.com & admin@gwaliortimes.in
जहरीली शराब के बाद मानपुर-पृथ्वी में शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालय, दूर के विद्यालयों में पढ़ रहे और गांव में उपलब्ध पढने योग्य बच्चों का सर्वे कर प्रवेश दिलाएंगे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
· ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक · गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...
-
आय प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर मुरैना कलेक्टर , एस डी एम और तहसीलदार मुरैना के खिलाफ मुरैना न्यायालय में मामला पेश *** मुरैना में तहसीलदार ...
-
· ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक · गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...
-
मुख्यमंत्री ने की कार्यवाही मुरैना 15 सितंबर ( ग्वालियर टाइम्स ) लगातार 20 साल तक कोर्ट और कानून की ऑंखों में धूल झोंक कर ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें