मनरेगा के अन्तर्गत चंबल संभाग में 11 हजार से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण, मुरैना जिला में 6892 कार्य पूर्ण

 चंबल संभाग में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत युद्ध स्तर पर निर्माण विकास कार्य जारी है। संभाग में 11 हजार 66 कार्य पूर्ण किये गये है, इनमें से 9 हजार 509 निर्माण कार्य विगत वर्षों के पूर्ण हुये है और 1 हजार 557 निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुये कार्यों में से पूर्ण हुये है। चंबल संभाग में पूर्व वर्षों सहित इस वर्ष के मिलाकर कुल 33 हजार 342 निर्माण कार्य चल रहे है। इनमें से 11 हजार 66 निर्माण कार्य पूर्ण किये गये है। 11 हजार 232 विगत वर्षो के और 11 हजार 343 कुल 22 हजार 575 निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्णत: की ओर अग्रसर है।

    चंबल संभाग के संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सर्वाधिक 4 हजार 887 निर्माण कार्य श्योपुर जिले में पूर्ण किये गये है। इनमें 4 हजार 565 निर्माण कार्य विगत वर्षो के और 322 निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत निर्माण कार्यो में से पूर्ण हुये है। मुरैना जिले में 3 हजार 173 निर्माण कार्य पूर्ण किये गये है। इनमें विगत वर्षो के 2 हजार 579 और इस वित्तीय वर्ष के 594 निर्माण कार्य है। भिण्ड जिले में 3 हजार 6 निर्माण कार्य पूर्ण किये गये है, इनमें 2 हजार 365 निर्माण कार्य विगत वर्षो के और 641 निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष के पूर्ण हुये है।
    मनरेगा के तहत मुरैना जिले में 6 हजार 892, भिण्ड जिले में 9 हजार 751 और श्योपुर जिले में 5 हजार 932 निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...