टोकन प्रदाय करें, खरीदी केन्द्र पर तोल कांटे बढ़ाएं, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंबाह, पोरसा के खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंबाह, पोरसा के खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण 
               

मुरैना 25 नवंबर 2020/प्रदेश सरकार के निर्देशन में बाजरा खरीदी कार्य तेजी से चल रहा है। मुरैना जिले में बाजरा खरीदी के 55 केंद्र बनाए हैं। इनमें से अंबाह, पोरसा के बाजरा खरीदी केंद्रों का कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने मंगलवार को एक दर्जन बाजरा खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने समर्थन मूल्य खरीद केंद्र संचालकों को निर्देश दिए है कि अधिक किसानों के एसएमएस पहुुंचने से बाजरा की फसल किसान लेकर आ रहे है। आने वाले प्रत्येक खरीदी केंद्रों पर किसान को असुविधा न हो, इसके लिये टोकन प्रदाय करें। खरीदी केन्द्र पर तोल कांटे बढ़ाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो कृषक बाजरा खरीदी केन्द्र पर लेकर आए हैं, उन्हें टोकन पहले उपलब्ध करायें। पहले आओ पहले पाओ के स्थान पर बाजरा की तुलाई की जावे। कलेक्टर ने अम्बाह के खरीदी केन्द्र खडियाहार, कसमड़ा, सिकरोड़ी, रिठोना, बरवाई, रछेड, करूआ, गोठ और पोरसा के खरीदी कैन्द्र रजौधा, तरसमा, सैथरा अहीर और आर्रोन केन्द्रों  का निरीक्षण किया।    

        पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने खरीदी केन्दो पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश संबंधित थाना प्रभारियांे को दिये। भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री राजीव समाधिया, खाद विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...