घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन (माध्यस्थम) केन्द्र पर सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध - जिला विधिक सहायता अधिकारी

 


घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन (माध्यस्थम) केन्द पर सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध है    

मुरैना 25 नवम्बर 2020/ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन माध्यस्थम केन्द्र उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रारंभ किया गया है। इस माध्यस्थम केन्द्र का उद्घाटन 4 जुलाई 2020 को किया गया था, इस केन्द्र द्वारा कार्य करना भी प्रारंभ कर दिया गया है, इससे संबंधित नियमों का प्रकाशन पहले ही 6 सितम्बर 2020 को कर दिया गया था। इस माध्यस्थम केन्द्र पर निम्नलिखित सुविधायें उपलब्ध है। जिनमें निर्धन पक्षकारों के लिये पांच लाख तक के दावों में माध्यस्थम शुल्क के बिना निस्वार्थ माध्यस्थ आर्बिट्रेटर की उपलब्धता। विवादों का एक वर्ष के अंदर मैत्रीपूर्ण निपटारा, फास्टट्रेक प्रक्रिया अपनाई जाने की सुविधा एवं छः माह की अवधि में विवादों का समाधान। मामले के मूल्यांकन अनुसार मानक फीस पर स्वयं के विकल्प पर माध्यस्थ आर्बिट्रेटर चुनने की सुविधा, मामले में मध्यस्थता एवं सुलह को वरीयता दिये जाने की सुविधा। केन्द्र में अलग से मध्यस्थता कक्ष की उपलब्धता, विर्निदिष्ट विवादों पर विशेषज्ञ की नियुक्ति की सुविधा। अंतर्राष्ट्रीय विवादों को माध्यस्थम केन्द्रों को सौंपे जाने की सुविधा, नाम मात्र के शुल्क पर अच्छी आधारभूत संरचना एवं कुशल मानव शक्ति की सहायता की सुविधा, पूछताछ, कम्प्यूटर, फर्नीचर, पुस्तकालय, रिकाॅर्ड रूम और कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध है।  

इसी प्रकार कुशल न्यायिक अधिकारियों, टाईपिस्ट, लाॅ रिसर्चस, कैशियर, एकाउटेंट और टेक्निकल मैन पावन की सुविधा। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालयय के मुख्य न्यायाधीश इस केन्द्र के संरक्षक है। यह केन्द्र मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पांच वरिष्ठतम न्यायाधीशगण के बोर्ड ऑफ गर्वनर्स के द्वारा प्रसारित है। सदस्य सचिव इस केन्द्र के डायरेक्टर है। इस केन्द्र की दिन प्रतिदिन की व्यवस्था सपोर्टिंट स्टाफ सहित पूर्णकालिक डायरेक्टर की देखरेख में है। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी ने दी है।    


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...