ग्वालियर टाइम्स लाइव http://www.gwaliortimeslive.com , www,gwaliortimes.in C.E.O. & Principal Editor Narendra Singh Tomar "Anand" Advocate Regd H.Q. 42 -43 Gandhi Colony Morena . M.P Whatsapp : 9425738101 & 7000998037 E Mail Your News : nnyamorena@yahoo.co.in E Mail Administration : admin@gwaliortimeslive.com & admin@gwaliortimes.in
फिल्म -रूबरू-संजय गुप्ता मांडिल, मुकेश सिंघल व सुनील जैन, शकील शाह, गांधी कालोनी मुरैना के नाले से
90 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा उसैदघाट पुल - केन्द्रीय मंत्री व मुरैना-श्योपुर सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर
चंबल नदी के उसेथघाट पर 700 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और 90 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण का 3 वर्षो में पूर्ण होगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल किनारे उसेद घाट पर संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन का अवरोध अब समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उसैदघाट पुल की मांग बहुत समय से चली आ रही थी। पुल के बनने से आपसी रिस्तेदारियां बनेंगी और व्यापार करना भी सुविधा जनक होगा। इस कार्य में कई कारणों से विलंब हुआ, लेकिन अब शुभ घड़ी आ गई है। क्योंकि काम सगुन से शुरू ना हो तो बाधाएं बहुत आती है। कार्यक्रम के अवसर पर अम्बाह विधायक श्री कमेलश जाटव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक पति श्री राजार्धमन सिंह, मुरैना भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री बंशीलाल, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, ब्रिज कॉर्पोरेशन के मोहर सिंह जौदान, एसडीओपी श्री चौहान, समाजेसवी श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री दिनेश जैन, श्रीमती शर्मा कंचन चौहान सहित वाह विधानसभा क्षेत्र और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
चंबल नदी के उसेथघाट पर 700 मीटर लंबे, 12 मीटर चौड़े और 90 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण का 3 वर्षो में पूर्ण होगा। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चंबल किनारे उसेद घाट पर संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन का अवरोध अब समाप्त हो जाएगा, क्योंकि उसैदघाट पुल की मांग बहुत समय से चली आ रही थी। पुल के बनने से आपसी रिस्तेदारियां बनेंगी और व्यापार करना भी सुविधा जनक होगा। इस कार्य में कई कारणों से विलंब हुआ, लेकिन अब शुभ घड़ी आ गई है। क्योंकि काम सगुन से शुरू ना हो तो बाधाएं बहुत आती है। कार्यक्रम के अवसर पर अम्बाह विधायक श्री कमेलश जाटव, उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान वाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक पति श्री राजार्धमन सिंह, मुरैना भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, श्री बंशीलाल, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, ब्रिज कॉर्पोरेशन के मोहर सिंह जौदान, एसडीओपी श्री चौहान, समाजेसवी श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री प्यारे सिंह तोमर, श्री दिनेश जैन, श्रीमती शर्मा कंचन चौहान सहित वाह विधानसभा क्षेत्र और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
दूसरे दिन भी जिला प्रशासन , पुलिस और वन विभाग ने रेत माफिया पर तगड़ा धावा बोलकर 4 हजार रेत ट्राली डंप किया गया रेत मिट्टी में मिला कर तहस नहस किया , अब तक दो दिन में 6,500 ट्राली डंप किया रेत नष्ट किया जा चुका है
कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मुरैना विकासखंड के ग्राम जारह, कैमरा, कैंथरी, बरवासन, तोरखेड़ा, कोक सिंह का पुरा और खाण्डौली के समीप जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, खनिज व वन विभाग की टीम ने 4 हजार ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट कराया। इस रेत की बाजारू कीमत 2 करोड़ रूपये बताई गई है। यह जिला प्रशासन ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाही की है। कार्रवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, एसडीएम मुरैना श्री आरएस बाकना, एसडीएम जौरा श्री नीरज शर्मा, खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल, वन विभाग व राजस्व की टीम ने यह कार्रवाई रविवार को की है।
सदाबहार हुआ मुरैना की विश्व विख्यात गजक का जायका
कुछ वर्ष पूर्व तक सर्दियों की शुरुआत होते ही मुरैना की गजक की याद सताने लगती थी लेकिन धीरे-धीरे इसके लजीज स्वाद ने इसको बारहमासी बना दिया। आज मुरैना की गजक की मांग पूरे वर्ष भर रहती है यह सच है कि सर्दियों में इसकी डिमांड कई गुना बढ़ जाती है लेकिन गर्मियों में भी इसको खाने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। यूं मुरैना में गजक की शुरुआत 18 वीं शताब्दी के मध्य पूर्व हुई। संयोग पूर्वक बनी इस गजक रूपी मिठाई को प्रारंभ में छपरा और डलिया में रखकर गांव गांव बेचा जाता था धीरे-धीरे इसकी प्रसिद्धि बड़ी और हाट बाजार में यह ठेलों पर बिकने लगी। वर्तमान में पोरसा से लेकर सबलगढ़ तक मुरैना जिले की सभी तहसीलों में प्रमुखता से बनती और बिकती है। जिलेभर में छोटे-बड़े गजक निर्माताओं की संख्या 1 सैकड़ा से अधिक है वहीं विक्रय करने वालों की संख्या दुकानदारों और हाथ ठेले वालों को मिलाकर गिनी जाए तो सैकड़ों में बैठेगी।
मुरैना गजक का स्वाद जिला और प्रदेश सहित देश की सरहद को पार कर विदेश तक पहुंच चुका है इसलिए देश के हर बड़े शहर में मुरैना गजक के नाम से गजकी अली दुकाने मिल जाती हैं।
वर्ष 2019 में मुरैना में तत्कालीन कलेक्टर और आचार्य आनंद क्लब के सहयोग से आयोजित हुए गजक मीठोत्सव से गजक की आधा सैकड़ा से अधिक वैरायटी डिजाइन बाजार में दिखाई देने लगी है, इसके साथ ही साथ अब शुगर-फ्री गजक भी बाजार में बिकने लगी है। गजक उत्पादकों के लिए मुरैना गजक को जीआई टैग दिलाने हेतु भी प्रशासन और क्लब द्वारा गंभीर प्रयास किए गए इससे गजक व्यापारियों में उत्साह का संचार हुआ है।
रेल्वे स्टेशन मुरैना पर आगन्तुकों की संपूर्ण जानकारी का विवरण अंकित करने के लिये कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि महाराष्ट्र एवं केरला से आने वाले आगन्तुकों की रेल्वे स्टेशन मुरैना पर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में थर्मल स्क्रीनिंग की जाकर उन्हें उनके निवास पर 14 दिन के लिये होम क्वारंटाइन किया जाये।
निर्णय के परिपालन में रेल्वे स्टेशन मुरैना पर कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण हेतु थर्मल स्क्रीनिंग करने एवं आगन्तुक की संपूर्ण जानकारी का विवरण अंकित करने के संबंध में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे के मध्य महाराष्ट्र एवं केरला से आने वाली समस्त ट्रेन के लिये प्राथमिक विद्यालय इमलिया सर्वश्री ओमप्रकाश सिंह, माध्यमिक विद्यालय मुडियाखेरा अमरीश कथूरिया, प्राथमिक विद्यालय जेबराखेड़ा गजेन्द्र सविता, प्राथमिक विद्यालय लालौरखुर्द श्री रघुवीर सिंह बघेल, स्वास्थ्य विभाग मुरैना श्री दिलीप शर्मा की ड्यूटी लगाई है।
इसी प्रकार रात्रि 12 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य महाराष्ट्र एवं केरला से आने वाली समस्त ट्रेन के लिये माध्यमिक विद्यालय महिवा का पुरा श्री संदीप कुमार राय, माध्यमिक विद्यालय खेड़ामेवदा श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, माध्यमिक विद्यालय देवलाल का पुरा श्रीनिवास चतुर्वेदी, प्राथमिक विद्यालय रसीलपुर श्री राजेश शर्मा और स्वास्थ्य विभाग श्री नरविर इंदौलिया की ड्यूटी लगाई है।
नियुक्त कर्मचारी आने वाले व्यक्तियों की पहचान करेंगे तथा उनका परीक्षण करेंगे। परीक्षण उपरांत उनकी समस्त जानकारी से संतुष्ट होने के उपरांत ही प्रवेश करायें। किसी प्रकार का संदेह होने पर प्रवेश न दिया जाये। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी जांच के दौरान अपनी सुरक्षा के लिये अपने हाथों पर ग्लब्स एवं मुंह पर मास्क अनिवार्यतः पहनेंगे।
हेलो आशा फोन-इन कार्यक्रम 2 मार्च को आयोजित होगा
जनसामान्य को जानकारी देने के उद्देश्य से हेलो आशा फोन-इन कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी भोपाल से लगातार किया जा रहा है। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम पर 2 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक आकाशवाणी, भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। समस्त आशा कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिये प्रेरित करना सुनिश्चित करें।
31 मार्च तक निर्माण श्रमिकों के पंजीयन का अभियान चलेगा
मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण के अंतर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में सलंग्न असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च तक जारी रहेगा। इस आशय के निर्देंश श्रम विभाग द्वारा सभी संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर्स को जारी किए है। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए 2 अक्टूबर 2020 से तीन माह का विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया था। अभियान की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई गई है।
अब सभी पेंशन प्रकरण ऑनलाइन तैयार होंगे, भुगतान में नहीं होगा विलंब
सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्णय के संदर्भ में अगले माह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार कर लिया जाएगा ताकि पेंशन भुगतान में एक भी दिन का विलंब नहीं हो।
पेंशन प्रकरणों के सबंध में आने वाली कठिनाईयों के लिए संभागीय पेंशन अधिकारी व कोषालय से सम्पर्क किया जा सकता है। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों में आ रही कठिनाइयों के निराकरण के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र में इस विषय पर चर्चा हुई।वल्लभ कोषालय भोपाल द्वारा वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों में आ रही विभिन्न स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इससे संबंधित पेंशन एवं ईएसएस माडयूल के अंतर्गत कठिनाइयों के त्वरित निराकरण के लिये वित्तीय सलाहकार, वित्तीय अधिकारियों तथा आहरण संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, वल्लभ भवन श्री प्रदीप ओमकार, सहायक कोषालय अधिकारी भारती देशमुख, कोषालय स्टाफ एवं पेंशन कार्यालय के अधिकारियों ने ईएसएस व पेंशन मॉडयूल के अंतर्गत पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार करने की प्रक्रिया और निराकरण संबंधी जानकारी विस्तार से बताई। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को ऑनलाइन तैयार करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में संचालक पेंशन एवं संभागीय पेंशन अधिकारी भी उपस्थित थे।
अपराजिता - से होंगी प्रदेश की बालिकाएँ आत्मनिर्भर
महिला-बाल विकास विभाग द्वारा बलिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माशर्ल आर्ट्स का प्रशिक्षण ’’अपराजिता’’ प्रारम्भ किया जा रहा है।
संचालक, महिला-बाल विकास श्रीमती स्वाती मीणा नायक ने बताया कि 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के 311 विकास खण्डों में उत्कृष्ट विद्यालय और चयनित शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाओं के लिए 15 से 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। इसमे आत्म-रक्षा वाली खेल गतिविधियाँ जूड़ो, कराटे एवं ताईक्वांडों का विशेष प्रशिक्षण खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से दिया जायेगा।श्रीमती स्वाति मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य न सिर्फ बालिकाओं को आत्म-रक्षा के तरीके सीखाना है, बल्कि इस क्षेत्र में रूचि रखने वाली बालिकाओं का टेलेंट सर्च भी हो सकेगा। प्रशिक्षण के समापन पर सभी विकास खण्डों में प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी और प्रत्येक विकासखण्ड से प्रथम दस प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन भी किया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जायेगा।
· ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक · गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...
-
आय प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर मुरैना कलेक्टर , एस डी एम और तहसीलदार मुरैना के खिलाफ मुरैना न्यायालय में मामला पेश *** मुरैना में तहसीलदार ...
-
· ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक · गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...
-
दिमनी से मुरैना ला रहे जितेन्द्र तोमर का ट्रेक्टर में 100 बोरी बाजरा ले जाते समय एसडीएम ने किया जब्तदिमनी की ओर से मुरैना की ओर ला रहे 100 कटटे बाजरा सहित ट्रेक्टर को अनुविभागीय अधिकारी श्री आरएस बाकना ने जब्त कर कोतवाली भेज दिया है। एसडी...









