मुरैना जिले में 122.01 लाख मानव दिवस सृजित किये, 3 हजार 980 निर्माण कार्य पूर्ण किये

 जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लेबर बजट लक्ष्य 108.62 लाख मानव दिवस के विरूद्ध 122.01 लाख मानव दिवस सृजित किये जा चुके है, जो कुल लेबर बजट का 112.32 प्रतिशत है।

    जिले को वर्ष 2020-21 में 108.62 लाख मानव दिवस का भौतिक जक्ष्य एवं 36 हजार 460 लाख रूपये का वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके विरूद्ध 122.1 लाख मानव दिवस सृजित किये गये, जिस पर 36 हजार 450 लाख रूपये से अधिक का व्यय किया गया। जो लक्ष्य का 112 प्रतिशत तथा वित्तीय लक्ष्य की शतप्रतिशत उपलब्धी है।
    चंबल संभाग के संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 9 हजार 851 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से अभी तक 3 हजार 980 निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है। शेष 5 हजार 871 निर्माण कार्य प्रगतिरत है।   
    श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत अम्बाह जनपद पंचायत में स्वीकृत 669 कार्यो में से 372 निर्माण कार्य पूर्ण किये गये है। जौरा जनपद पंचायत में 1 हजार 474 स्वीकृत निर्माण कार्यो में से 521, कैलारस जनपद पंचायत में 1 हजार 794 स्वीकृत निर्माण कार्यो में से 756, मुरैना जनपद पंचायत में स्वीकृत 1 हजार 205 निर्माण कार्यो में से 639, पहाडगढ़ जनपद पंचायत में 1 हजार 982 स्वीकृत निर्माण कार्यो में से 721, पोरसा जनपद पंचायत में 1 हजार 59 स्वीकृत निर्माण कार्यो में से 519 और सबलगढ़ जनपद पंचायत में 1 हजार 668 स्वीकृत निर्माण कार्यो में से 452 निर्माण कार्य पूर्ण किये गये है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...