अग्रवाल महासभा मुरैना की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

मुरैना। अग्रवाल महासभा मुरैना के अध्यक्ष कमलेश बंसल ने अपनी नवीन कार्यकारिणी मुख्य संरक्षक रमेश गर्ग की अनुशंसा से घोषित की। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन बंसल, महामंत्री मनोज सिंहल जेपी ज्वैलर्स एवं उप महामंत्री सुनील बागचीनी वाले को बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष एवं मंत्रियों का भी गठन किया गया है। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गोयल बनाए गये। सलाहकार मण्डल में समाज के वरिष्ठ लोगों को स्थान दिया गया है एवं कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गये हैं। अग्रवाल समाज के सभी संगठनों के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में स्थान दिया गया है। समस्त अग्रवाल समाज के बंधुओंने सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाऐं प्रेषित की है। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...