सोसायटियों पर पंजीकृत किसान का एसएमएस प्राप्त होने पर ही नियमानुसार किसानों का बाजरे की तुलाई कराई जाये। बिचौलियों या अवैध रूप से लाये हुये बाजरे की तुलाई नहीं होनी चाहिये। परीक्षण में ऐसा कुछ प्रतीत होता है तो संबंधित सोसायटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जायेगी। यह निर्देश कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने समस्त खरीदी प्रबंधक, राजस्व अधिकारियों को देवगढ़ और धमकन सोसायटियों पर निरीक्षण के दौरान दिये। भ्रमण के समय पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया व तहसीलदार जौरा सुश्री कल्पना शर्मा उपस्थित थीं।
कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, आज खरीदी गई ट्रॉली व किसानों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले के आधार पर टोकन प्राप्त करने के बाद ही बाजरे की तुलाई करने का आश्वासन किसानों को दिया। कलेक्टर ने कहा कि जो किसान पहले एसएमएस प्राप्त करने पर आधा अधूरा बाजरा बेच चुके है, शेष बाजरे को पुनः विक्रय के लिये आ रहे है तो उन किसानों पर पैनी नजर रखी जायें। ऐसा न हो कि दो क्विंटल बेचना था और 10 क्विंटल बेचने आ गये हों।
कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों का बाजरा तुलाई हो चुका है, उसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें और बाजरे को ट्रान्सपोर्ट करायें तभी भुगतान की कार्रवाही पूर्ण हो पायेगी। कलेक्टर ने कहा कि देवगढ़ छैरा, खनेता, धमकन, निटहरा सोसायटियों पर बाजरे का ट्रान्सपोटेशन करायें, बिल भी बनायें।
ग्वालियर टाइम्स लाइव http://www.gwaliortimeslive.com , www,gwaliortimes.in C.E.O. & Principal Editor Narendra Singh Tomar "Anand" Advocate Regd H.Q. 42 -43 Gandhi Colony Morena . M.P Whatsapp : 9425738101 & 7000998037 E Mail Your News : nnyamorena@yahoo.co.in E Mail Administration : admin@gwaliortimeslive.com & admin@gwaliortimes.in
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जौरा विकासखण्ड के देवगढ़ व धमकन सोसाटियों को किया निरीक्षण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
· ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक · गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...
-
आय प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर मुरैना कलेक्टर , एस डी एम और तहसीलदार मुरैना के खिलाफ मुरैना न्यायालय में मामला पेश *** मुरैना में तहसीलदार ...
-
· ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक · गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...
-
खुद ग्वालियर टाइम्स ने चार दिन चेक किया था पोर्टल , न तो किसानों के पंजीयन हो रहे थे ऑनलाइन और न ओटीपी आ रहे थे , उस समय ग्वालियर टाइम्स ने...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें