विश्व दिव्यांग दिवस पर हुए दिव्यांग क्रिकेट मैच में उत्तरप्रदेश विजयी एवं मध्यप्रदेश ने दो-एक से सीरीज जीती, दिये पुरूस्कार, प्रतियोगिता का समापन हुआ

खिलाडि़यों को दिये 11 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में दो दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट मैच का समापन 

सामाजिक न्याय विभाग, नगर निगम के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट सीरीज मैच आज उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश ने 105 व उत्तरप्रदेश ने 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित सीरीज के समापन समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मुरैना विधायक श्री राकेश मावई, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ एवं मुख्य अतिथियों द्वारा विजयी एवं प्रतिद्वंदी टीमों को शील्ड प्रमाणपत्र एवं नगद राशि पुरूस्कार बतौर प्रदान की। इस अवसर पर  जिला पंचायत सदस्य श्री राम लखन सिंह गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री लक्ष्मी नारायण हर्षाना, मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान के जिला नोडल अधिकारी श्री रामकुमार सिंह तोमर, श्री दिनेश बंसल, मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान मास्टर ट्रेनर डॉ सुधीर आचार्य, नगर निगम मुरैना श्री रहीम चौहान, युवा समाजसेवी प्रबल प्रताप मावई सहित मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। मंच संचालन श्री श्याम सिकरवार ने किया।    
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक श्री राकेश मावई ने कहा यह कार्यक्रम सब का मनोबल बढ़ाने वाला है, दिव्यांगों के  हौसलों को देखकर हम सामान्य जनों में भी एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। दिव्यांगों की धारा जो स्पोर्ट्स ट्राई साइकिल की मांग की गई है, उसके लिए वह अतिथि मुख्यमंत्री जी से दिलाने का अनुरोध करेंगे। विधायक श्री राकेश मावई ने कहा कि हम प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन कराना चाहेंगे। विधायक ने विजेता टीम को अपनी ओर से 11000 रूपये का पुरस्कार भी प्रदान किया। उनकी तरकीब को जिला पंचायत सदस्य श्री राम लखन सिंह गुर्जर ने 5100 रूपये प्रदान किए। क्रिकेट मैच के समापन अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम की रूपरेखा सामाजिक न्याय विभाग श्री मनीष शर्मा ने प्रस्तुति और मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान के जिला नोडल अधिकारी रामकुमार सिंह तोमर आनंद विभाग संक्षिप्त प्रतिवेदन रखा।

    सर्वप्रथम प्रदेश स्तर पर आचार्य आनंद क्लब की दिव्यांग खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दिव्यांग मुनीश्वर सिंह को जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक एवं विधायक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आचार्य  क्लब के कंबल वितरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की। कार्यक्रम में कई दिव्यांग लोंगो को बस पास, क्रत्रिमअंग प्रदान किये। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...