4 करोड़ 54 लाख 98 हजार 421 रूपये का खनिज राजस्व वसूल किया

 

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल एवं उनकी टीम द्वारा कोविड-19 की महामारी जैसी वेश्विक समस्या एवं लॉकडाउन के बाद भी खनिज राजस्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुये पिछले साल 2 करोड़ 70 लाख 46 हजार 890 की अपेक्षा इस साल 4 करोड़ 54 लाख 98 हजार 421 रूपये अधिक खनिक राजस्व वसूल किया गया। 
    खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल द्वारा लगातार अच्छा खनिज राजस्व वसूल किया जा रहा है, जिससे मुरैना जिला खनिज राजस्व के नये-नये किर्तीमान स्थापित कर रहा है। पिछले साल सामान्य परिस्थितियों में अप्रैल 2019 से अक्टूबर 2019 तक 2 करोड़ 70 लाख 46 हजार 890 रूपये का खनिज प्राप्त हुआ था। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अप्रैल 2020 से अक्टूबर 2020 तक 7 करोड़ 25 लाख 45 हजार 311 रूपये का खनिज राजस्व वसूल किया गया है, जो पिछले वर्ष से 4 करोड़ 54 लाख 98 हजार 421 रूपये अधिक होकर लक्ष्य 138 प्रतिशत है।
    यह संभव हुआ है, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देश एवं कुशल नेतृत्व के कारण तथा प्रभारी खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल द्वारा अपने कार्य के प्रति सतर्कता एवं खनिज राजस्व प्राप्त करने के जुनून के कारण। कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा और अधिक से अधिक खनिज राजस्व प्राप्त करने के लिये निर्देश दिये है। जिससे खनिज राजस्व में बढ़ौत्तरी हो सके तथा जिले में शासकीय निर्माण कार्य एवं निजी निर्माण कार्यों में खनिज की उपलब्धता सरलता से हो सके। खनिज के कारण किसी निर्माण कार्य में देरी नहीं हो। इस दृष्टि से खनिज विभाग लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। इसमें खनिज अमला पूरी तत्परता के लगा हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

·        ग्वालियर हाई कोर्ट के जूरिस्डिक्शन क्षेत्रांतर्गत कार्य करेगा लीगल एड क्लिनिक ·        गरीबों , लाचारों को मिल सकेगी मुफ्त कानू...